छेड़खानी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया चार पर केस

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां करें

छेड़खानी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया चार पर केस

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। शहर के एक मोबाइल दुकानदार की कुछ लोगों ने शुक्रवार को बेरहमी से पिटाई की। पिटाई करने वालों का आरोप था कि मोबाइल दुकानदार ने उनके परिवार की युवती से छेड़खानी की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद दिनभर लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।

मामला संज्ञान में आने के बाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मोबाइल दुकानदार की पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो काशीपुर मुहल्ला स्थित एक नवनिर्मित मकान का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक मोबाइल दुकानदार को पकड़े हुए है। युवक मकान की सीढ़ी पर है और दो तीन युवक उसकी रॉड से पिटाई कर रहे हैं। वही पीड़ित दुकानदार बार बार रहम की भीख मांग रहा है। जबकि पीटने वाले उसे मकान की ऊपरी मंजिल पर ले जाने के प्रयास में हैं।

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोबाइल दुकानदार मुकेश कुमार की छेड़खानी के आरोप में पिटाई की गयी है। मुकेश कुमार को आशुतोष कुमार ने अपने तीन साथियों अरुण राय, पंकज कुमार।व बजरंगी उर्फ भोला के साथ पकड़ कर अपने घर काशीपुर ले जाकर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संदर्भ में नगर थाना में कांड संख्या 130/25 दिनांक 18.05.25 धारा- 126(2)/127(2)/115(2)/117(2)/,109(1)/303(2)/352/3(5) पंजीकृत करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।