अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वेबसाइट में खामी पहचान कर उसे रिपोर्ट करने वाले तथा नासा के हॉल आफ फेम में स्थान पाने वाले समस्तीपुर के लाल रामजी राज को किया सम्मनित 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वेबसाइट में खामी पहचान कर उसे रिपोर्ट करने वाले तथा नासा के हॉल आफ फेम में स्थान पाने वाले समस्तीपुर के लाल रामजी राज को किया सम्मनित 

दूरबीन न्यूज डेस्क। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग कार्यालय पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वेबसाइट में खामी पहचान कर उसे रिपोर्ट करने वाले तथा नासा के हॉल आफ फेम में स्थान पाने वाले समस्तीपुर के लाल रामजी राज का आगमन हुआ।

इस अवसर पर प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

प्रांत सहमंत्री आने अनुपम कुमार झा ने कहा कि रामजी राज की यह उपलब्धि न केवल युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। परंतु यह भी दिखाती है कि छोटे शहरों से भी वैश्विक प्रतिभाएं उभर सकती है। बस उन्हें मंच प्रदान करने की आवश्यकता है, अभाविप रामजी राज जैसे प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग करेगा । युवाओं को रामजी राज से सीखना चाहिए कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं हैं।


वही राम जी राज ने बताया कि मेरे लिए हैकिंग केवल तकनीकी कौशल नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है। मेरा उद्देश्य है कि मैं अपने ज्ञान का उपयोग करके डिजिटल दुनिया को अधिक सुरक्षित बना सके आज विद्यार्थी परिषद कार्यालय आकर अभिभुत महसूस कर रहा हूं, परिषद के कार्यक्रम मुझे हमेशा जीवन में सफलता के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर जिला सहसंयोजक केशव माधव,विभाग प्रमुख रविंद्र मोहन राजन, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सरोज झा, प्रशांत गिरी, प्रतीक कुमार आदि उपस्थित थे।