संकुल स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता मशाल के अंतर्गत उच्च विद्यालय एरौत के प्रांगण में खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

संकुल स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता मशाल के अंतर्गत उच्च विद्यालय एरौत के प्रांगण में खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन 

दूरबीन न्यूज डेस्क। संकुल स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता मशाल के अंतर्गत 23 मई 2025 (शुक्रवार ) को उच्च विद्यालय एरौत के प्रांगण में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में रोसड़ा प्रखंड की पूर्व प्रमुख अराधना कुमारी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता उच्च विद्यालय एरौत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय एरौत कन्या तथा मध्य विद्यालय एरौत के बीच संपन्न हुआ।

अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय एरौत बालक एवं बालिका संवर्ग में विजयी रहा, और अंडर-16 कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय एरौत के बालक संवर्ग विजेेता रहा। मौके पर उच्च विद्यालय एरौत के प्रभारी प्रधानाध्यापक बसंत कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय एरौत कन्या के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामचंद्र यादव, मध्य विद्यालय एरौत के प्रभारी प्रधानाध्यापिका राम कुमारी सिंह उपस्थित थे। खेल प्रतियोगिता को संपन्न कराने में शिक्षक अब्दुल बारी, अभिषेक आनंद, प्रशांत कुमार पप्पू और मुकेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।