व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
परवना गांव जाने वाली सड़क किनारे जिना के समीप मिला ई रिक्शा चालक युवक का श’व, ह’त्या की आशंका
दूरबीन न्यूज डेस्क। शिवाजीनगर थाना के रामभद्रपुर से परवना जाने वाली सड़क जीना के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव मिला । सुबह टहलने निकले लोगो की नजर शव पर पड़ी। लोगो ने इसकी सूचना गांव में दिया। इसके बाद लोगो की भीड़ उमड़ पड़ा। शव की पहचान डुमरा मोहन पंचायत के वार्ड 10 निवासी तेज नारायण सिंह के पुत्र शशी कान्त कुमार उम्र 35 के रूप में हुई।


शव परवना गांव जाने वाली सड़क किनारे जीना के समीप था। शशिकांत बाहर के प्रदेश में रहकर कमाता था।दो माह पूर्व गांव आया हुआ था। तब से गांव में ही खुद का ई रिक्शा, (टोटो) चालाता था। परिवार के लोगों की आशंका है कि शशीकांत की हत्या कर साक्क्ष छुपाने के लिए सड़क किनारे फेंक दिया गया है। परिवार वालों ने बताया कि बीती रात 9 बजे के आसपास शशी कान्त घर पर ही था। किसी के बुलाने पर वह गया हुआ था। रात को नहीं लौटने पर काफी खोजबीन किया गया लेकिन नहीं मिला।


सुबह हुई तब उसकी मौत की खबर मिली। बताया गया की शव परवना गांव जाने वाली सड़क किनारे फेंका हुआ है। पत्नी रूबी देवी ने बताया कि पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसके द्वारा बार-बार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। उन्होंने कहा उनके शव के बगल में एक बोतल में पानी और फेराडाल दवा मिलाकर रख दिया गया था। जिससे लोगों को आत्महत्या लगे ।परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।


शशिकांत के कमाई से ही परिवार का भरण पोषण होता था।उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। उसकी मौत की खबर से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। पत्नी दहारे मार मार कर रो रही थी ।
:इधर शिवाजीनगर पुलिस ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी मिलेगी।







