पंचायत भवन, रायपुर के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

पंचायत भवन, रायपुर के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

दूरबीन न्यूज डेस्क। दलसिंहसराय । बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय की ओर से रविवार को पंचायत भवन, रायपुर के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता रविशंकर मिश्र ने सूचना के अधिकार अधिनियम एवं नागरिकों के मौलिक कर्तव्य विषय पर आमलोगों को विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में ग्रामवासियों को विस्तारपूर्वक बताया । विधिक जागरुकता शिविर में मुखिया, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों समेत पारा विधिक स्वयं सेवक प्रशांत कुमार झा एवं आमलोगों ने भाग लिया ।