बाल संसद द्वारा दिया जाएगा धन्यवाद-पत्र, बाल संसद की बैठक में हुई विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बाल संसद द्वारा दिया जाएगा धन्यवाद-पत्र, बाल संसद की बैठक में हुई विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में शनिवार को बाल संसद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाल संसद के प्रधानमंत्री प्रिंस कुमार ने की तथा संचालन उप कक्षा नायक साक्षी कुमारी ने किया। बैठक में मीना मंच, यूथ क्लब, ईको क्लब, आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य भी शामिल रहे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विद्यालय में संचालित डॉ एस आर रंगनाथन पुस्तकालय हेतु पुस्तक दान करने वाले शिक्षा प्रेमी अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को बाल संसद की ओर से धन्यवाद-पत्र प्रेषित किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए विभिन्न समूहों के पदधारकों द्वारा प्रेरित किया जाएगा। साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान बैठक की पंजी संधारण की जिम्मेदारी बेटी बचाओ प्रेरक काजल कुमारी ने निभाई। बैठक को संयोजक शिक्षक गगन कुमार, मुकेश कुमार, सीमा कुमारी, उज्ज्वल वसंत, विकास कुमार, अन्नु कुमारी, बाल संसद के सदस्य प्रिंस कुमार, स्मिता कुमारी, काजल कुमारी, सोनम कुमारी, साक्षी कुमारी, वरदान कुमार, रिकोन कुमार, अभिषेक कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया। मौके पर नीतू, अंजलि, जाफरीना, निशांत, नंदकिशोर, सोनाली, सिम्पी, नितेश, आदित्य, श्रेया, अमन, सनिका सहित अन्य मौजूद थे।