व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मेडिकल कचरा में मिला नवजात का श’व, अस्पताल रोड की है घटना, जिले में दर्जनों अवैध रूप संचालित है नर्सिंग होम
दूरबीन न्यूज डेस्क। जिले में अवैध रूप से संचालित दर्जनों नर्सिंग होम इसमें आए दिन भ्रूण हत्या होती है। स्वास्थ्य प्रशासन के नाक के नीचे चल रहे अवैध नर्सिंग होम पर कोई कार्रवाई नहीं होन से इनका मनोबल ऊंचा है। जिसके कारण आए दिन जगह-जगह कचरा में नवजात कर ला’श मिलते हैं।


ताजा मामला डॉक्टर आरपी मिश्रा रोड का है, जिसमें कचरा में एक नवजात भ्रूण ( बच्चा ) का श’व मिला। इसे कुत्ते अपने निवाला बना रहे थे। इस दौरान नगर निगम के सफाई कर्मी सफाई करने पहुंचे। जिसने कुत्ते को हटाया। फिर कचरे में देखा कि एक नवजात का श’व पड़ा हुआ है। हाल के दिनों में ही काशीपुर स्थित कचरे में भी एक मानव अंग पाया गया। इसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया। जिले में दर्जनों अवैध नर्सिंग होम हैं।



जहां भ्रूण हत्या का खेल होता रहता है। इसके बावजूद जिला प्रशासन इस ओर कोई कारगर कदम नहीं उठा पाती है। वही अस्पताल के आड़ में कई तरह के अवैध कार्य भी होते हैं। अब देखना है इस मामले में जिला प्रशासन या स्वास्थ्य प्रशासन कुछ कर पाती है या फिर ठंडा बस्ता में मामले को डाल देती है।








