मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लोगों को मिल रहा रोजगार, जिला पार्षद ने वस्त्र निर्माण उद्योग का फीता काटकर किया उद्घाटन

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लोगों को मिल रहा रोजगार, जिला पार्षद ने वस्त्र निर्माण उद्योग का फीता काटकर किया उद्घाटन

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र के कानूविशनपुर गांव में आज मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वस्त्र निर्माण उद्योग की स्थापना की गई, जहां एन जे इंटरप्राइजेज प्रो नूर आलम हबरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत हमने लोन लेकर इस कुटीर उद्योग का स्थापना किए है।

जहां सिलाई करने वाले विभिन्न प्रकार के दर्जनों मशीन लगाए गए हैं यहां कुशल कारीगरों के द्वारा शर्ट, पेंट, टीशर्ट, गंजी सहित अन्य प्रकार के रेडीमेड वस्त्रों का निर्माण किया जाएगा। जिसका आज शुभारंभ खानपुर जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, वारिसनगर पूर्व उप प्रमुख शिव शंकर महतो, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष राम नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

वहीं लोगों को संबोधित करते हुए डॉ लाल बाबू ने कहा कि आज माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा गांव का समग्र विकास हो, सभी युवाओं को रोजगार मिले इसपर कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत लोगों को रोजगार के नए नए सृजन उपलब्ध हो रहे है। उन्होंने कहां की उद्यमी योजना की देन है कि शहर तो दूर अब गांव के कोने कोने में लोग उद्यमी योजना का लाभ लेकर कुटीर उद्योग लगा रहे है।

वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व उप प्रमुख शिव शंकर महतो ने कहा कि आज मो नूर आलम के द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लोन लेकर वस्त्र निर्माण उद्योग की स्थापना की गई है। जिस उद्योग को चलाने के लिए दर्जनों लोगों को रोजगार भी मिला है। उन्होंने अन्य लोगों से निवेदन करते हुए कहा की आपलोग भी उद्यमी योजना से जुड़कर अपना उद्योग धंधा लगा सकते है। मौके पर शिक्षक लाल बाबू, शिव शंकर महतो, राम नारायण सिंह, राजा सिंह, जय राम साहनी, राम शंकर राय, श्याम जायसवाल, भरत कुमार, निरंजन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।