जिला भाजपा ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पखवाड़ा पर संगोष्ठी आयोजित, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

जिला भाजपा ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पखवाड़ा पर संगोष्ठी आयोजित, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिला भाजपा ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत शनिवार को संगोष्ठी कर सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा की। मोहनपुर स्थित भाजपा ज़िला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिलाध्यक्ष नीलम साहनी और शशीधर झा की अध्यक्षता और समस्तीपुर (दक्षिणी) के महामंत्री अरविन्द कुशवाहा के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरी साहनी ने गहनता से विचार रखा।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ आंबेडकर को सामाजिक न्याय संबंधी प्रतिबद्धता के कारण ही कांग्रेस शासन में लगातार उपेक्षा और विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के विचारों में गहन आस्था रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगाकार कार्य कर रही है। बाबा साहेब को सम्मान देते हुए प्रधानमंत्री ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया। समस्तीपुर (उत्तरी )जिलाध्यक्ष नीलम साहनी ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबा साहेब ने अपने पूरे जीवन काल में वंचित वर्गो को सामाजिक, राजनीतिक रूप से विकसित करने का पूरा प्रयास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टैंड अप इंडिया, पीएम आवास योजना एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित वर्गों को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। समस्तीपुर (दक्षिणी) जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि भाजपा जहां बाबा साहेब को सम्मान देने के साथ सामाजिक न्याय को विस्तार भी दे रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों सामाजिक सुरक्षा के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार काम कर रही है।

संगोष्ठी में राम सुमिरन सिंह , उमेश कुशवाहा , कैप्टेन कमलेश साहनी , बिमला सिंह ,ज़िला महामंत्री सुनील राय, बैधनाथ झा,मधुबाला , रमाकांत राय,संजय सिंह लल्लू , संजीत अग्रवाल, वीरेंद्र यादव , बबलू झा , प्रशीप शाह शिवे ,राकेश राज,ठाकुर संग्राम सिंह,रौशन झा, गायत्री देवी, दीपक सत्यर्थी के साथ अन्य कार्यकर्ताओ ने भी भाग लिए।