मनुष्य को उसके द्वारा किए गए अच्छे कर्मों का जरूर मिलता है फल: जगतगुरू स्वामी श्री राघवाचार्य जी महराज

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

मनुष्य को उसके द्वारा किए गए अच्छे कर्मों का जरूर मिलता है फल: जगतगुरू स्वामी श्री राघवाचार्य जी महराज

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड क्षेत्र का बसंतपुर गांव इन दिनों आध्यात्मिक केन्द्र बन गया है। ज्ञात हो कि इस जगह अभी श्री श्री 1008 रामचरितमानस महायज्ञ आयोजित हो रहा है। जो 26 अप्रैल 2025 तक चलेगा। महायज्ञ में पुरोहितों द्वारा किए जा रहे वैदिक मंत्रो के उच्चारण और रामकथा प्रवचन से संपूर्ण गांव का वातावरण आध्यात्मिक हो गया है।

आज रामकथा में कथा वाचक जगतगुरू स्वामी श्री राघवाचार्य जी महराज ने रामकथा कथा सुनाते हुए कहा कि जिस मनुष्य पर भगवान की कृपा होती है। वहीं मनुष्य पूजा पाठ या आध्यात्मिक दिशा में आगे बढ़ता है। भगवान की मर्जी के बगैर तो मनुष्य का विचार नही बदलता,उन्होंने रामकथा के तीसरे दिन भक्ति, भाव और सुकर्म की चर्चा करते हुए कहा कि मनुष्य द्वारा अनजाने में होने वाले नेक या पुण्य कर्मों के प्रतिफल स्वरूप ही हमें भगवान मदद करते हैं।

जिस प्रकार मानव भूख लगने से पहले भोजन तैयार करता है। फिर उसे ग्रहण करता है । ठीक उसी तरह मनुष्य को खुद के द्वारा किए गए अच्छे पुण्य कार्य के बदले ही भगवान उसे संत समागम में आध्यात्मिक सागर में डुबकी लगाने की कृपा प्रदान करते हैं और उसे उसके अच्छे कार्यों के लिए उसे पर अपनी कृपा भी बरसते हैं और उसके जीवन में आ रही कठिनाइयों को दूर करते हैं।

रामकथा प्रवचन शुरू होने से पूर्व यज्ञ अध्यक्ष आचार्य श्री भरत दास जी महाराज एवं मुख्य यजमान शिव शंकर झा, उनकी धर्मपत्नी रूबी झा, पुत्र प्रियांश झा पुत्री निशा झा ने व्यासपीठ की आरती किया। मौके पर शशिकांत झा चुनचुन, गोपाल झा, मोहित झा, सचिन झा, बिमल झा, अजीत झा, उप मुखिया अवनीश झा, शांति झा, यशवंत बादशाह आदि उपस्थित रहे।