सोनपुर मंडल द्वारा मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव, 4,083 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

सोनपुर मंडल द्वारा मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव, 4,083 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

दूरबीन न्यूज डेस्क । सोनपुर मंडल में दिनांक 28.01.2025 को पूर्व निर्धारित मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव के तहत सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, नवगछिया, खगड़िया, बरौनी और मानसी स्टेशनों पर प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक व्यापक टिकट जांच अभियान (फोर्ट्रेस चेक) चलाया गया। इस अभियान में मंडल के सभी स्क्वाड, स्टैटिक एवं स्लीपर कोच टिकट चेकिंग कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक/पर्यवेक्षक, वाणिज्य अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

मुख्य रूप से सोनपुर-हाजीपुर, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर-बरौनी, बरौनी-बेगूसराय, खगड़िया-मानसी-नवगछिया रेलखंडों पर आने-जाने वाली ट्रेनों में गहन टिकट जांच की गई।

इस दौरान प्रीमियम, मेल/एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों को भी कवर किया गया, जिसमें बिना टिकट या अनुचित टिकट पर यात्रा कर रहे 4,083 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से रेलवे अधिनियम के तहत कुल ₹29,06,099/- की जुर्माना राशि वसूली गई।

प्रमुख पहल और निष्कर्ष:

सभी स्टेशनों पर किलाबंदी जांच कर बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने हेतु प्रेरित किया गया।

यह अभियान रेलवे राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए संचालित किया गया।

सोनपुर मंडल के स्क्वाड, स्टैटिक एवं स्लीपर कोच टिकट चेकिंग स्टाफ ने पूरे जोश और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

रेलवे प्रशासन सभी यात्रियों से यात्रा के दौरान उचित टिकट लेकर चलने एवं किसी भी प्रकार के टिकट दलालों से बचने की अपील करता है।