मोरदिवा का प्रखंड कृषि पदाधिकारी बना शत्रुधन, चयनित होने पर दी बधाई

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लीक करें

दूरबीन न्यूज डेस्क। मोरदिवा का प्रखंड कृषि पदाधिकारी बना शत्रुधन, चयनित होने पर दी बधाई। समस्तीपुर।
समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत मोरदीवा पंचायत के वार्ड संख्या 02 निवासी स्वर्गीय जगदेव चौधरी एवं महासुन्दरी देवी के सबसे छोटे पुत्र शत्रुधन कुमार चौधरी ने कृषि विभाग में प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष पद पर चयनित होकर मोरदीवा गांव का नाम रौशन किया है। बताया गया कि शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। बता दें कि शत्रुघ्न ने प्रारंभिक शिक्षा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा से तथा 10वीं एसके हाई स्कूल जितवारपुर से प्राप्त की।

कृषि स्नातक की शिक्षा डीकेएसी किशनगंज तथा कृषि से स्नातकोत्तर की शिक्षा भागलपुर से प्राप्त की। साथ ही बीएचयू वाराणसी से पीएचडी कर रहे हैं। शत्रुधन कुमार चौधरी के प्रखंड कृषि पदाधिकारी बनने पर प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन, शिक्षक गगन कुमार, संजय कुमार यादव, मुकेश कुमार, मुकेश कुमार मंडल, कुंदन कुमार सहित अन्य ने बधाई दी।