

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए क्लीक करें
दूरबीन न्यूज डेस्क। ससुराल आए युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पत्नी के बार बार मायके चले आने से था नाराज। नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के रामपुर गांव में बुधवार की रात्रि में एक युवक ने अपने शरीर पर पेट्रौल छिड़क आत्महत्या का प्रयास किया।हालांकि युवक को जलता देख उसके ससुराल वालों ने आग बुझाया और 112 मोबाइल टीम को सूचना दी।112 मोबाइल टीम ने उसे नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुचाया। झुलसे युवक की पहचान बगहा जिला के बगहा निवासी रामबाबू चौधरी व(28) के रूप में हुई है।



थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि युवक अपनी पत्नी के बार बार मायके चले आने से नाराज था।बुधवार को भी उसकी पत्नी मायके चली आई।वह अपने ससुराल आया और पत्नी को मनाने का प्रयास किया।उसकी पत्नी जब नही मानी तब उसने बाइक से पेट्रौल निकाला और बाइक को आग के हवाले कर दिया।बाद में अपने शरीर पर भी आग लगा ली।हालांकि उसके ससुराल वालों ने आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने उसे अस्पताल पहुचाया।थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।









