व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लीक करें
दूरबीन न्यूज डेस्क। संत शिरोमणि रविदास जयंती पर राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी ने कार्यकर्ता को किया सम्मानित। बुधवार को बैगन चौक, मुरौल प्रखंड मुजफ्फरपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी द्वारा विजय कुमार सुमन के अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता श्याम कुमार ने बताया कि संत रविदास जूते बनाने का काम करते थे वे जूते बनाते समय इतने मग्न हो जाते थे जैसे स्वयं भगवान के लिए बना रहे हों।वे भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कर्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किए।


राष्ट्रीय महासचिव केदार प्रसाद सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी, और इसी प्रकार से वे भक्ति मार्ग पर चलकर संत रविदास कहलाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद पटेल ने बताया कि उनके द्वारा दी गई शिक्षा आज भी प्रासंगिक है. मन चंगा तो कठौती में गंगा। उनका यह प्रसंग बहुत लोकप्रिय है।इसका अर्थ है कि यदि मन पवित्र है और जो अपना कार्य करते हुए, ईश्वर की भक्ति में तल्लीन रहते हैं उनके लिए उससे बढ़कर कोई तीर्थ स्नान नहीं है।संत शिरोमणि रविदास जयंती पर राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी ने कार्यकर्ता को सम्मानित किया।



इस अवसर पर सकरा प्रखंड प्रभारी रणधीर कुमार,कुढ़नी प्रखंड अध्यक्ष राजा कुमार एवं मुरौल प्रखंड के 9 पंचायत से कार्यकर्ता के साथ साथ मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता श्याम कुमार ,राष्ट्रीय महासचिव केदार प्रसाद सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद पटेल, राष्ट्रीय सचिव अरविन्द कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम कुमार सिंह,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रंजीता कुशवाह सीमा कुमारी महासचिव, विनोद पटेल उपस्थित थे।









