समस्तीपुर में घर के बाहर से गायब दो सहोदर भाई की लाश पोखर से बरामद, घर मे पसरा मातम

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लीक करें

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में घर के बाहर से गायब दो सहोदर भाई की लाश पोखर से बरामद, घर मे पसरा मातम। समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर के बनहैती सैदपुर गांव से लापता दो बच्चे की लाश सैदपुर पोखर से बरामद हुआ । रविवार को 2 बजे दिन से अपने ननिहाल बनहैती सैदपुर से लापता था। जानकारी के अनुसार मृतक दोनों सहोदर भाई बतलाया जाता है। मृतक दोनों बालक शिवनाथपुर गांव के मुकेश कुमार का पुत्र बताया जाता है। मृतक बालक की पहचान आयांश राज (4 बर्ष) और अंश राज (2) के रूप में कई गई है। पुलिस घटना स्थल पर पहुँच चुकी है। लाश जब्त कर पुलिस जांच में जुटी है।