पीएम मोदी ने बतायी बच्चों को परीक्षा की टिप्स, छात्रों के साथ ऑनलाइन की परीक्षा पे चर्चा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए करे

दूरबीन न्यूज डेस्क। पीएम मोदी ने बतायी बच्चों को परीक्षा की टिप्स, छात्रों के साथ ऑनलाइन की परीक्षा पे चर्चा। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा 2025 (आठवां संस्करण) के अन्तर्गत भारत के सम्पूर्ण परीक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि परीक्षा को लेकर कभी भी अपने ऊपर तनाव नहीं लेना चाहिए। प्रधानमंत्री जी ने दोस्ताना व्यवहार करते हुए खाने-पीने, सोने से लेकर प्रकृति के प्रति पूजा का भाव सदैव अनवरत रहने का संदेश दिए। कभी भी किसी को किसी से तुलना नहीं करनी चाहिए। इससे बच्चों में हीन भाव आ जाता है।

क्या खाएं, कब खाएं, कितना खाएं, कैसे खाएं यह भी बताया। साथ ही उन्होंने नेतृ्त्व क्षमता को बढ़ाने के लिए “जहां कम वहां हम” को आत्मसात करने पर बल दिया।
प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने बच्चों को प्रधानमंत्री जी के बातों को जीवन में व्यवहारिक रुप से परिणत करने की सलाह दी। वरिष्ठ शिक्षक बैजू सिंह, रानी शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, अमित किशोर, राजेश कुमार अकेला , अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार ,वी पी सिंह, पी के झा, निगम तिवारी, गणेश कुमार, अभिषेक कुमार ,दीपक कुमार, प्रियंका, रवीना, श्वेता कुमारी ने भी बच्चों के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान बच्चों में प्रधानमंत्री को सुनने के लिए गजब का उत्साह दिखा और वे तन्मयता से पूरी बातों को सुनें। अन्त में बच्चों ने प्रधानमंत्री की बातों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।