Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में सजी कवियों की दरबार, विश्व हिंदी दिवस पर प्राचीन कवियों की वेश-भूषा में दिखे छात्र-छात्राएं

 हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में सजी कवियों की दरबार, विश्व हिंदी दिवस पर प्राचीन कवियों की वेश-भूषा में दिखे छात्र-छात्राएं। उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में शुक्रवार को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर कवियों की दरबार सजायी गयी। छात्र-छात्राएं हिंदी साहित्य के प्राचीन और आधुनिक कवियों की वेश भूषा में कवियों की रचनाओं का पाठ किया। विद्यापति, तुलसीदास, मंझन, रैदास, मीराबाई, महादेवी वर्मा, सुभद्रा कुमारी चौहान, अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔंध की भूमिका में क्रमशः अनुज, मनीष, शिवानी, अभिरंजन, सताक्षी प्रभा, स्वाती, आयुषी, कल्पना ने निभाकर हिंदी साहित्य की रसधार बहाते रहे।

कवियों की रूप – सज्जा और भाव-भंगिमा में अपने सहपाठियों को देखकर छात्र-छात्राएं भरपूर आनंद लिये। प्रत्येक कवि का परिचय और कविता की संक्षिप्त व्याख्या भी हिंदी के अध्यापक द्वारा बताया जा रहा था। कार्यक्रम का संयोजन,रूप सज्जा और भाव भंगिमा का कार्य इंटरमीडिएट कक्षा के विद्यालय अध्यापक मुकेश कुमार मृदुल द्वारा किया गया था। उन्होंने बताया कि हिंदी साहित्य के प्रति अभिरूचि पैदा करने व हिंदी शिक्षण को सहज और मनोरंजनात्मक बनाने के लिए इस प्रकार के नवाचार किये गये। वर्तमान समय में हिंदी को विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरा स्थान प्राप्त है।

कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा बनाये गये हिंदी के आकर्षक पोस्टर के समक्ष प्रधानाध्यापक मंडल राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर शिक्षक उमेश कुमार पंडित, अविनाश राय, विष्णुदेव पासवान, नवीन कुमार, अंशु कुमारी, पल्लवी कुमारी, रश्मि रंजन, पल्लवी भारती, रंजना कुमारी, सुनीता कुमारी, कुसुम मौर्य आदि मौजूद थे।