दूरबीन न्यूज डेस्क। वाहेगुरु के जाप से गुंजायमान हुआ शहर, गुरुद्वारा से निकाली गयी विशाल नगर कीर्तन यात्रा।समस्तीपुर में श्री गुरुनानक देव जी महाराज के तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव के दूसरे दिन गुटुवार को मारवाड़ी बाजार स्थित गुरुद्वारा से विशाल नगर कीर्तन यात्रा निकाली गयी। इसमें शामिल श्रद्धालुओं ने गुरुनानक आया, वाहे गुरु का जयकारा लगा वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
वही कीर्तनी जत्था में तरविन्दर सिंह, रॉकी सिंह, परमजीत सिंह, शैंकी सिंह व पंकज कर्ण ने धार्मिक गीत से श्रद्धालुओं को झुमाया। सभी वाहेगुरु और बोले सो निहाल सत श्री अकाल का जाप भी कर रहे थे। नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के बाद गुरुद्वारा लौटकर समाप्त हुआ। उसके बाद निशान साहिब की सेवा संगत द्वारा की गई। उसके बाद भाई सुरजीत सिंह वहरदमन सिंह ने शब्द कीर्तन गाकर संगत को निहाल किया।