साइकिल ओपन ट्रॉयल बालक व बालिकाओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित

दूरबीन न्यूज डेस्क। साइकिल ओपन ट्रॉयल बालक व बालिकाओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित। खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण मोतिहारी के संयुक्त तत्वाधान मे राज्य स्तरीय विद्यालय साइकिलिंग अंडर 14, 17 एवं 19 बालक बालिका ओपन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन पिपरा कोठी पूर्वी चंपारण मोतिहारी के एन एच पर किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्धघाटन जिला खेल पदाधिकारी सह आयोजन सचिव पूर्वी चंपारण मोतिहारी अमरेश कुमार के द्वारा किया गया। इस ओपन ट्रायल प्रतियोगिता में राज्य के अलग-अलग जिलों के प्रतिभागियों में भाग लिया।

इस मौके अरविंद कुमार शारीरिक शिक्षा शिक्षक, शैलेंद्र कुमार मिश्रा शारीरिक शिक्षा शिक्षक, मनोज कुमार प्रसाद शारीरिक शिक्षा शिक्षक,  भानु प्रकाश शारीरिक शिक्षा शिक्षक  अरुण गुप्ता कार्यालय कर्मी मोहम्मद मुबाशिर एवं रमेश कुमार पुलिस बल तथा मेडिकल टीम आदि उपस्थित रहे। आज के इस प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार हैं।
अंडर 14 गर्ल्स में प्रियंका कुमारी प्रथम, अंडर 14 बालक वर्ग में समीर कुमार प्रथम मुकेश कुमार द्वितीय प्रिंस कुमार तृतीय, अंडर-19 बॉयज में दशरथ कुमार प्रथम शेख नुर्शिद द्वितीय अबुलैश अहमद तृतीय एवं अंदर 17 बालक वर्ग में प्रमोद कुमार प्रथम प्रिया रतन द्वितीय एवं कुश मोहम्मद तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *