बाबू देवकीनंदन खत्री की याद में सभा आयोजित

बाबू देवकीनंदन खत्री की याद में सभा आयोजित। बाबू देवकीनंदन खत्री की स्मृति उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग महेश्वर हजारी द्वारा देवकीनंदन खत्री जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई । वहां पर उपस्थित विभिन्न वक्ताओं द्वारा एवं आम जनमानस द्वारा बाबू देवकीनदन खत्री के जन्म स्थान माली नगर के विकास हेतु माननीय मंत्री जी से अनुरोध किया गया।

जिस पर  मंत्री जी ने उन्हें हर संभव तरीके से इस क्षेत्र को विकसित करने हेतु आश्वस्त किया गया । विदित हो कि माली नगर प्रखंड कल्याणपुर अंतर्गत ही बाबू देवकीनंदन खत्री का जन्म हुआ था । इनके द्वारा लिखित उपन्यास चंद्रकांता पर बनी हिंदी धारावाहिक चंद्रकांता काफी चर्चित एवं मशहूर हुआ था। उक्त मौके पर कार्यक्रम के आयोजन कर्ता पूर्व मुखिया गिरीश शर्मा जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी , एमएलसी शैलेश कुमार एवं अन्य गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *