रफ्तार का कहर: ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, किया सड़क जाम

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। रफ्तार का कहर: ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, किया सड़क जाम। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना अंर्तगत ढ़रहा के समीप अनियंत्रित मिनी ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गयी। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मृतका की ढरहा गांव निवासी स्वर्गीय केशो राभ की 70 वर्षीय पत्नी रधिया देवी के रूप में हुई है। बताया गया है कि मवेशी के लिए वृद्धा सड़क किनारे घास काट रही थी।

 

उसी दौरान बालू लदा मिनी ट्रक मोड़ पर गुजरने के दौरान अनियंत्रित हो गया। जिससे महिला उसकी चपेट में आ गयी। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। इसकी जानकारी मिलने पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर वृद्ध महिला के परिजन को मुआवजा देने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत करने और शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

जिला समन्वय समिति की बैठक में बीमारियों की रोकथाम को बनी रणनीति, दिया निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *