समस्तीपुर सांसद के औचक निरीक्षण में खुली सदर अस्पताल की पोल, रोस्टर पर नही मिले डॉक्टर

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर सांसद के औचक निरीक्षण में खुली सदर अस्पताल की पोल, रोस्टर पर नही मिले डॉक्टर। समस्तीपुर की सांसद शांभवी सोमवार की शाम सदर अस्पताल पहुंच गयी। औचक निरीक्षण को पहुंची सांसद के निरीक्षण में सदर अस्पताल की पूरी व्यवस्था की पोल खुल गयी।

रोस्टर के अनुसार ना तो डॉक्टर मिले और ना ही वार्डों की साफ सफाई। परिसर में जल जमाव था। डीएस बाजार घूम रहे थे तो सीएस का मोबाइल नॉट रिचेबल बता रहा था।

हालांकि बाद में डीएस दौड़ते हुए अस्पताल पहुंचे, जहां सांसद ने जमकर क्लास लगा दी। साथ ही हिदायत दी, अस्पताल की व्यवस्था बदले नही तो हम बदलने के लिए आ ही गए हैं।

सांसद ने मीडिया से कहा कि अस्पताल की हालत काफी खराब है। रोस्टर के अनुसार डॉक्टर नहीं मिले। पूरे अस्पताल में दो ही डॉक्टर ड्यूटी में मिले। हर जगह एक ही डॉक्टर दिखे। एसएनसीयू में कोई डॉक्टर नहीं थे। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायत के बाद इसकी जांच की गयी है। इसमें जो भी दोषी हैं उन सभी से लिखित में जवाब मांगा जाएगा।

उन्होंने कहा कि बेड पर कबर नहीं था। बेड पर चादर नहीं था। गंदगी थी। जल जमाव है। यहां मरीज ठीक होने के बजाए और संक्रमित हो जाएंगे। बेसिक मेंटेनेंस भी अस्पताल में नही मिली। लगता ही नही यह सदर अस्पताल है। जनता की परेशानी को हम जनप्रतिनिधि जानते हैं। परसो डीएम के साथ समीक्षा बैठक है, सभी बातों को रखा जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण एवं गोपालगंज जिलों में नदियों के बढ़ते जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण कर लिया जायजा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *