किसान चौपाल में दी गयी योजनाओं की जानकारी, बताए गए खेती के गुर

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। किसान चौपाल में दी गयी योजनाओं की जानकारी, बताए गए खेती के गुर। समस्तीपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर बेला पंचायत के चकहाजी गांव में खरीफ किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड तकनीकी प्रबंधक नीलू कुमारी ने किसानों को आत्मा द्वारा संचालित योजनाओं को अपनाने एवं नए तकनीक से खेती करने के गुर बताए गए।

वहीं कृषि समन्वयक राजेश कुमार ने बीज उपचार, मिट्टी जांच एवं मोटे अनाज के उत्पादन के लिए विस्तार से बताया। मौके पर मुखिया निरंजन कुमार साह, सरपंच रामबाबू ठाकुर, किसान सलाहकार शब्बीर, राकेश, अशोक, देवकांत, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुनीता देवी, रीता देवी, अरूण कुमार सिंह, नील कमल प्रसाद सिंह सहित सैंकड़ों किसान उपस्थित थे।

स्कूल में देर से पहुचने पर छात्रा को शिक्षक ने डांटा, घर जाने के दौरान हो गयी मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *