रोसड़ा में घर के पीछे पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, ह’त्या की आशंका

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। रोसड़ा में घर के पीछे पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, ह’त्या की आशंका। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर से सटे सहियार बुर्ज में शनिवार सुबह एक बगीचे में आम के पेड़ से लटकी अवस्था मे एक युवक का शव मिला।

इससे लोगों में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की गांव के ही स्वर्गीय भूषण पासवान के पुत्र पिंटू पासवान (19) के रूप में पहचान हुई है।

वह जीविकोपार्जन के लिए शादी विवाह या त्योहार में महिलाओं और युवतियों को मेहंदी लगाता था। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया गया है। परिजनों ने बताया कि रात में करीब नौ बजे खाना खाने के बाद पिंटू घर मे था।

उसी समय किसी का कॉल आया तो बाहर निकला। उसके बाद रात भर नहीं आया। सुबह घर के पीछे स्थित बगीचे में पेड़ से लटकी अवस्था मे लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की जांच में जुट गयी है।

पुलिस मृतक का मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया है। पुलिस कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी है। वैसे पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या  की है। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

समस्तीपुर में वीनस वन मॉल मुक्ता एटू में मैथिली फ़िल्म विद्यापति का हुआ प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *