फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग जिले में चलाएगा नाइट ब्लड सर्वे

दूरबीन न्यूज डेस्क। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग जिले में चलाएगा नाइट ब्लड सर्वे। इसके तहत सभी प्रखंडों में विशेष शिविर आयोजित कर लोगों से ब्लड का संग्रहण करते हुए उसकी जांच पड़ताल करेगा। ताकि जिले में फाइलेरिया पीड़ित लोगों की पहचान की जा सके। साथ ही उसकी रोकथाम के लिए दवा खिलायी जा सके।
इसके तहत जिले में समस्तीपुर नगर निगम के अलावे सभी 20 प्रखंडों में 42 स्थानों पर कैंप लगाकर नाइड ब्लड सर्वें कार्य किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी करते हुए इसकी समीक्षा भी की गयी है। साथ ही टीम का गठन किया गया है। डीएमओ डॉ. विजय कुमार ने 26 जून से 30 जून तक इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा। नाइड ब्लड सर्वे के लिए प्रत्येक प्रखंड व शहरी क्षेत्र में दो-दो सेंटर बनाया गया है। जहां लोगों से ब्लड लिया जाएगा।
तीन सौं लोगों की होगी जांच: डीएमओ ने बताया कि एक सेंटरों से कम से कम तीन सौ लोगों का नाइट ब्लड सर्वे किया जाना है। यूं कहें तो प्रत्येक टीम को तीन-तीन सौ लोगों का ब्लड लेकर फाइलेरिया की जांच के लिए नमूना लिया जाएगा। इसमें 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का ही ब्लड लेना है। रात में साढ़े आठ बजे के बाद ही ब्लड लेना है।
नाईट ब्लड सर्वे में रखें ख्याल: डीएमओ डॉ. विजय कुमार ने कहा कि कुछ सावधानियां भी बरती जानी है। इसमें सो रहे व्यक्तियों से सैंपल ना लें। पुराने एवं गंदे स्लाइड का इस्तेमाल ना करें। 20 साल से नीचे उम्र के लोगों का ब्लड ना लें।
लांसेट की जगह कोई और सुई का इस्तेमाल ना करें। ब्लड लेते समय ऊंगलियों को जोरसे ना दबाएं। ब्लड स्मीयर लांसेट से ना बनायें। एक लांसेट का इस्तेमााल दूसरे व्यक्ति के लिए ना करें। रात के साढे आठ बजे से पहले ब्लड ना लें।
https://doorbeennews.com/samastipur-policevan/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *