समस्तीपुर मंडल में चला विशेष टिकट चेकिंग जाँच अभियान 4258 यात्री धराया

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर मंडल में चला विशेष टिकट चेकिंग जाँच अभियान 4258 यात्री धराया।समस्तीपुर मंडल द्वारा दिनांक 18 जून 2024 को पूर्व निर्धारित मेगा टिकट चेकिंग अभियान के आलोक में समस्तीपुर, दरभंगा, जयनगर, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, बापूधाम मोतिहारी, रक्सौल, नरकटियागंज और सीतामढ़ी स्टेशनों पर किलाबंदी जांच किया गया।

यह जाँच प्रातः 06.00 से 22.00 बजे तक करने का निर्णय लिया गया था। इस विशेष जाँच अभियान में मंडल के लगभग 233 टिकट जाँचकर्मियों को लगाया गया था। इन टिकट जांच कर्मियों ने स्टेशन परिसर, विभिन्न मेल/एक्सपेस एवं सवारी गाड़ियों में बिना उचित प्राधिकार के प्रवेश पर रोक लगायी तथा बिना उचित यात्रा प्राधिकार अथवा बिना टिकट/अनुचित टिकट पर यात्रा करते पकड़े गए व्यक्तियों से नियमानुसार दंड की राशि वसूल की।

इस दौरान महिला एवं दिव्यांग कोचों में भी अनाधिकृत रूप से यात्रा करते पाए गये यात्रियों को भी दुसरे कोचों में यात्रा करने हेतु कहा गया। जाँच अभियान के दौरान यात्रियों को सदैव उचित यात्रा प्राधिकार के साथ हीं यात्रा करने हेतु भी प्रेरित किया गया। इस विशेष जाँच अभियान के दौरान कुल 4258 व्यक्तियों को बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट ले कर यात्रा करते हुए पाया गया जिनसे जुर्माने के रूप में 33,79,060 ₹ की वसूली गई।

यह खबर भी पढ़ें: रेलवे में इंजीनियरिंग विभाग को मिला अंतर्विभागीय राजभाषा कार्यकुशलता शील्ड

मंडल में इस प्रकार जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, मंडल प्रशासन लोगों से हमेशा उचित यात्रा प्राधिकार के हीं यात्रा करने का आग्रह करती है। बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करना रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। बता दे की पूर्व मध्य रेल के पांचो मंडल में प्रत्येक मंगलवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जाता है। इसके तहत सभी स्टेशनों एवं प्रमुख ट्रेनों की सघन तलाशी ली जाती है।

रेलवे में इंजीनियरिंग विभाग को मिला अंतर्विभागीय राजभाषा कार्यकुशलता शील्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *