यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। महानंदा एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान कुत्ता की मौत, छात्रा ने टैक्सी भाड़ा कर कुत्ता के शव को लेकर पहुच गयी बेगूसराय। पालतु जानवरों से प्यार की अनोखी कहानियां आपने अपने आसपास जरूर देखी-सुनी होंगीं। ऐसी ही एक कहानी बेगूसराय की छात्रा की है।
छात्रा लेब्राडोर प्रजाती के अपने पालतू कुत्ते के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी। मगर अचानक कुत्ते की तबियत खराब हुई और कानपुर पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई। इससे भावुक छात्रा ने ट्रेन की यात्रा छोड़कर, टैक्सी से टॉमी का शव लेकर बेगुसराय गई।
दुर्गा झा दिल्ली से अपने पालतू हुन्दै टॉमी को सिक्किम-महानंदा एक्सप्रेस से लेकर चली थीं, लेकिन बीच रास्ते में इटावा आते आते अचानक कुत्ते की तबियत खराब हो गई। कुत्ता बुरी तरह हांफने लगा। दुर्गा ने गार्ड से डॉक्टर बुलाने को कहा। मगर सेंट्रल पर ट्रेन पहुंची तो वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे।
इसी बीच कुत्ते ने दम तोड़ दिया। कुत्ते की मौत पर छात्रा ने खूब हंगामा किया। फिर उसे किसी तरह शांत कराया गया। इसके बाद छात्रा ने ट्रेन की यात्रा छोड़ दी और टैक्सी में टॉमी का शव लेकर बेगुसराय चली गई। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है वो इसकी जांच कर रहे हैं।
नालंदा में पीएम मोदी ने कहा, आगामी 25 साल देश के युवाओं के लिए है काफी अहम





