प्रदेश के नौ जिलों में आज है भीषण गर्मी का रेड अलर्ट

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। प्रदेश के नौ जिलों में आज है भीषण गर्मी का रेड अलर्ट। प्रदेश के नौ जिलों में सोमवार को भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। वहीं पटना सहित तीन जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर बिहार के एक या दो स्थानों पर गरज व चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रास्ते गर्म पछुआ हवा का सूबे में प्रवाह जारी है। पटना सहित सूबे के आधे से अधिक जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पटना सहित प्रदेश के 17 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे। राज्य का सबसे गर्म जिला 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

इन जिलों में आज रेड और येलो अलर्ट : मौसम विभाग के अनुसार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद ,गया नवादा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। वहीं पटना, नालंदा, जमुई में लू का येलो अलर्ट है।

इन शहरों में भीषण गर्मी: पटना, मुंगेर लू की चपेट में रहा। वहीं, गया, छपरा, डेहरी, बिक्रमगंज, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, अरवल भीषण गर्मी की चपेट में रहा।

घरेलू विवाद में चाचा ने कर दी भतीजे की पीट- पीटकर ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *