समस्तीपुर में गंगा दहशरा पर नहाने गए दो भाई नदी में लापता, ढूंढने में जुटी एसडीआरएफ की टीम

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में गंगा दहशरा पर नहाने गए दो भाई नदी में लापता, ढूंढने में जुटी एसडीआरएफ की टीम। समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड में एक बार फिर दो लोग किशोर नहाने के दौरान डूब गया। डूबकर लापता हुए दोनों किशोर सहोदर भाई हैं। जिसकी तलाश गंगा नदी में की जा रही है।

लापता हुए दोनों किशोर मोहनपुर प्रखंड के डीह माधोपुर गांव के मनोज राय के 17 वर्षीय पुत्र रीतेश कुमार एवं 12 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार बताए गए हैं। दोनों भाई के डूबने की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। देखते ही देखते मोहनपुर के मकनपुर घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी।

स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच लोगों से जानकारी ली। फिर एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच दोनों किशोर को ढूंढने में लगी है। बताया जाता है कि रविवार को गंगा दहशरा के अवसर पर गंगा के तट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। दौरान उक्त दोनों किशोर भी स्नान करने गया।

स्नान करने के दौरान सन्नी अधिक पानी में चला गया, जिसके कारण वह डूबने लगा। यह देख बड़ा भाई रीतेश कुमार उसे बचाने का प्रयास किया, जिसके कारण वह भी गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनो डूब गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने भी दोनों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद दोनों बच्चे के परिजनों को सूचना दी गयी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

कल्याणपुर क्षेत्र के रामभद्रपुर में नशे की हालत में हुई मारपीट में जख्मी युवक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *