पटना में दिन दहाड़े एक्सिस बैंक से 18 लाख की लूट

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। पटना में दिन दहाड़े एक्सिस बैंक से 18 लाख की लूट। बिहार में बैंक डकैती की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी के बिहटा में एक्सिस बैंक से 18 लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई है। शनिवार को दिनदहाड़े हथियारबंद चार अपराधी बैंक में घुसे। उन्होंने बंदूक दिखाकर बैंककर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया।

इसके बाद तिजोरी एवं अन्य जगहों पर रखे करीब 18 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकालकर लुटेरों का सुराग ढूंढने में लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लूट की घटना शनिवार दोपहर में चार नकाबपोश अपराधी बिहटा थाना क्षेत्र के देवकुली स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में घुस गए।

उन्होंने बंदूक एवं अन्य हथियार दिखाकर दहशत फैलाई। फिर बैंक में मौजूद सभी ग्राहकों और कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया। अपराधियों ने चिल्लाने या पुलिस पुलिस को फोन करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद लुटेरों ने बैंक की तिजोरी में रखा कैश लूट लिया।

साल में चार बार रक्तदान करने वाले अरबिंद को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *