ट्रेन में आग की अफवाह पर कूदने लगे यात्री, चार की मौत व कई जख्मी, हेल्पलाइन नम्बर किया गया जारी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। ट्रेन में आग की अफवाह पर कूदने लगे यात्री, चार की मौ’त व कई जख्मी, हेल्पलाइन नम्बर किया गया जारी। झारखंड में एक दर्दनाक ट्रेन हादसा सामने आया है। यहां के धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के कुमंडीह स्टेशन पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे रेल हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जन भर लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद रेलवे के वरीय अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कुमंडीह स्टेशन पर अप लाइन में रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी थी। इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि ट्रेन में आग लग गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। ट्रेन में बैठी सवारी इधर-उधर भागने लगी।

इसी दौरान डाउन लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी, जिसकी चपेट में आने से चार यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दर्जनभर से ऊपर लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। घटना रात करीब 8 बजे की है।

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि धनबाद मंडल के कुमण्डीह स्टेशन में पर गाड़ी संख्या 18635 सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह सुनकर ट्रेन से उतरे हुए कुछ यात्री दूसरी ओर से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आ गए।

धनबाद मंडल के कुमण्डीह स्टेशन की घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किये गए हैं :-
1. कामर्शियल कंट्रोल, धनबाद – 0326-2209880
2. धनबाद स्टेशन – 8756997647
3. डालटनगंज स्टेशन – 79091092320
4. बरवाडीह स्टेशन – 7485808559
5. कुमण्डीह स्टेशन – 7541813230
6. गढ़वा रोड स्टेशन – 7091092319

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर असमाजिक तत्वो ने किया पथराव, कई यात्री जख्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *