समस्तीपुर के चर्चित सुरेंद्र सिंह पूर्व मुखिया दोहरा ह’त्याकांड में मुख्य शूटर को किया गिरफ्तार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर के चर्चित सुरेंद्र सिंह पूर्व मुखिया दोहरा ह’त्याकांड में मुख्य शूटर को किया गिरफ्तार। समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पिछले  वर्ष  20 फरवरी 2023 को विभूतिपुर थाना अन्तर्गत  मडीहा में बचनी कचहरी के पास हुये पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह एवं सत्यनारायण सिंह चर्चित डबल हत्याकांड के कुख्यात शूटर शिबू दास को एसआईटी द्वारा हाजीपुर के पासवान चौक से गिरफ्तार किया गया।

समस्तीपुर एसपी ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। जिसमे कहा गया है कि पूर्व में उक्त हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता पूर्व विधायक रामबालक सिंह एवं इनके भाई लालबाबू प्रसाद समेत चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह के पास पूर्व विधायक रामबालक सिंह का एक औरत के साथ का अश्लील विडियो था।

जिसे उक्त पूर्व मुखिया के द्वारा ग्रामीण लोंगो को दिखाकर पूर्व विधायक की छवि को खराब किया जा रहा था। पूर्व विधायक रामबालक सिंह एवं इनके भाई लालबाबू प्रसाद के द्वारा एक योजना बनाकर शूटर शिबू दास को छह लाख रूपया का सुपारी दिया, जिसमें पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह के हत्या का सूपारी दिया गया था।

तय योजना के अनुसार 20 फरवरी 2023 को समय करीब 07:30 बजे पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह अपने ग्लैबर मोटरसाईकिल से अपने मुंशी सत्यनारायण सिंह के साथ अपने चिमनी भरपुरा टोला-चौचाही जा रहे थे। इसी क्रम में ग्राम मडीहा में बचनी कचहरी के पास शूटर शिबू दास एवं चिंटू झा के द्वारा पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह एवं इनके मुंशी सत्यनारायण सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

फिर समस्तीपुर एसपी के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये हत्याकांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु एसआईटी का गठन किया गया था।

एसआईटी द्वारा कांड के मुख्य साजिशकर्ता पूर्व विधायक रामबालक सिंह एवं इनके भाई लालबाबू प्रसाद समेत घटना में संलिप्त कुल चार अपराधियों  को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

हत्याकांड के मुख्य शूटर शिबू दास कई दिनों से पुलिस से छिपकर इधर उधर रह रहा था। जिसकी तलाश एसआईटी द्वारा लागातार जारी थी। इसी क्रम में मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एसआईटी के द्वारा शूटर शिबू दास को हाजीपुर पासवान चौक से गिरफ्तार किया।

उक्त आरोपी वैशाली जिला के राघोपुर थाना के रामपुर श्यामचन्द का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एक्सयूभी कार, एक मोबाईल भी जब्त किया है। रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने घटना में संलिप्तता को स्वीकार किया है।

खानपुर में शांति नदी उड़ाही कार्य शुरू, छह ब्लॉकों में कृषि क्षेत्र में मिलेगा लाभ, डीएम ने लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *