यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में विधायक आवास पर मनाया गया लालू यादव का 77वां जन्मदिवस। समस्तीपुर शहर के धर्मपुर स्थित विधायक आवास पर मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की 77 वा “जन्म -दिन समारोह ” उमंग के साथ आयोजित की गई।
इस दौरान केक काटा गया व मिठाई वितरित की गई। अपने सम्बोधन के क्रम में स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि लालूजी सामाजिक क्रांति व समाजिक न्याय के महानायक है।
वो शोषित -पीड़ित के बुलंद आवाज के प्रतीक है। उन्होंने देश में जन जागरण कर गरीबो व शोषितो के कल्याण व उत्थान कर समाजिक न्याय की धारा को मजबूती प्रदान की है। लालूजी जन-जन के नेता है तथा उनकी चर्चा देश के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में होती है। उन्होंने राजद सुप्रीमो के अच्छे स्वास्थय व शतायु होने की कामना भी की।



सामारोह के मुख्य अतिथि व राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयंत जिज्ञाशु ने कहा कि गरीबो के मसीहा लालू प्रसाद यादव जी का जन्म दिन यह प्रेरणा देता है कि उनकी तरह ही मुखरता से गरीबों शोषितों और वंचितों की लड़ाई बिना सिद्धांतों से समझौता किए लड़ते रहें। लालू जी ने बिहार की तमाम सामाजिक विसंगतियों को खत्म किया और गरीबों के हक़ का झंडा बुलंद किया।
चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति आई, कभी घुटने नहीं टेके, कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वो आज भी बिना थके, बिना झुके लड़ रहे हैं। समारोह की अध्यक्षता – राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव , संचालन -जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन – युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार दास ने की।



मौके पर राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयंत जिज्ञाशु, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला राजद महासचिव मो परवेज आलम, जिला राजद महासचिव राकेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव,
मुखिया उपेन्द्र सिंह, समाजसेवी मो रिजुउल इस्लाम रिज्जू, राजद नेता जयशंकर ठाकुर, प्रशांत यादव, सुरेश राय, अशोक साह, मन्नू पासवान, अखिलेश कुमार दास, सैयद फैसल आलम मन्नू, संतोष कुमार, मुखिया राजीव कुमार राय, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार राय, ई राजेश कुमार राय आदि थे।


अभाविप के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर में छात्राओं को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण





