यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। अभाविप के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर में छात्राओं को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर द्वारा महिला महाविद्यालय में आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर में छात्राओं को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व कार्यक्रम प्रमुख प्रिया कुमारी ने किया।
ब्यूटीशियन के वर्ग में छात्राओं को मृत्य त्वचा को रिमूव करना, एक्स्ट्रा ऑयल को रिमूव करना, ब्लैक हेड एंड व्हाइट हेड को कैसे रिमूव करें इसके बारे में जानकारी दिया गया। ब्यूटीशियन की प्रशिक्षिका प्रभुता सपरा ने बताया कि आज के समय में ब्यूटीशियन की मांग शीर्ष पर है।




क्योंकि शादी, पार्टी या कोई भी पारिवारिक समारोह हो, नारी स्वयं को अधिक सुंदर और आकर्षक दिखने का प्रयास करती है। इसलिए वह ब्यूटीशियन का सहारा लेती है। ब्यूटीशियन लड़कियों को इच्छा के अनुरूप उन्हें सजती संवारती है। जिससे वह आकर्षक प्रतीत होती है। ऐसे में पार्लर के क्षेत्र में काफी संभावनाएं बढ़ी है।
आज गांव – गांव में पार्लर खुल गए हैं। जिसको ऐसी महिलाएं भी चला रही हैं, जो ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। इसलिए कोई भी लड़की पार्लर का कोर्स करके इस क्षेत्र में अच्छी कमाई कर सकती है और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती है। मौके पर कुमकुम कुमारी, कोमल शर्मा, कुमकुम रवि, कोमल रॉय,रिया राज, अनामिका प्रकाश, इरा प्रकाश, नेहा चंद्रन, कविता कुमारी आदि उपस्थित थी









