ऐशबाग- मानकनगर स्टेशनों के मध्य NI कार्य के कारण समस्तीपुर मंडल की ट्रेनों का रूट डाइवर्ट

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। ऐशबाग- मानकनगर स्टेशनों के मध्य NI कार्य के कारण समस्तीपुर मंडल की ट्रेनों का रूट डाइवर्ट। यात्री सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु लखनऊ मंडल के ऐशबाग-मानकनगर स्टेशनों के मध्य वाईपास लाइन के कमिशनिंग के हेतु नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नानुसार किया जा रहा है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के CPRO सरस्वती चन्द्र ने दी।

मार्ग परिवर्तन –

1. नई दिल्ली से 11 एवं 13 जून, 2024 को खुलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-सीतापुर सिटी-सीतापुर जं.-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी।

2. दरभंगा से 11 एवं 13 जून, 2024 को खुलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर जं.-सीतापुर सिटी-गाजियाबाद के रास्ते चलायी जायेगी।

3. बरौनी से 11 से 14 जून, 2024 को खुलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर जं.-सीतापुर सिटी-गाजियाबाद के रास्ते चलायी जायेगी।

4. दरभंगा से 11 से 14 जून, 2024 को खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर जं.-सीतापुर सिटी-गाजियाबाद के रास्ते चलायी जायेगी।

5. नई दिल्ली से 11 से 14 जून, 2024 को खुलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-सीतापुर सिटी-सीतापुर जं.-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी।

6. नई दिल्ली से 10 से 13 जून, 2024 को खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-सीतापुर सिटी-सीतापुर जं.-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी

बिहार से राजपूत, कुर्मी, कोइरी और कायस्थ को मोदी मंत्रिपरिषद में नही मिली कोई जगह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *