यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। अपराधियों से हुई झड़प में गोली से जख्मी मोबाइल जवान पटना रेफर। मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के नरार ट्रेनिंग कॉलेज के निकट शुक्रवार की रात पैंथर मोबाइल के जवान एवं अपराधी के बीच हुई झड़प में गोली लगने से घायल दो जवानों में एक जवान की हालात गंभीर बताई जाती है।

उक्त जानकारी देते हुए डीएसपी सदर टू खजौली मनोज राम ने बताया कि शुक्रवार की रात ट्रेनिंग कॉलेज के निकट अपराधी एवं पैंथर मोबाइल के बीच गोली लगने से घायल 2 पैंथर मोबाइल में एक जिसे सर में गोली लगी है उसे गंभीर हालत देखते हुए पटना पारस अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही दूसरा पैंथर मोबाइल जवान का इलाज मधुबनी निजी क्लीनिक में चल रहा है।
खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2024 का आयोजन, उन्नत खेती की मिली जानकारी





