समस्तीपुर में ABVP के छात्र नेता सहित तीन को मारी गोली, एक की मौत

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ाव

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में ABVP के छात्र नेता सहित तीन को मारी गोली, एक की मौत। बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर पंचायत भवन के पास में बाइक सवार बदमाशों ने जमकर फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जख्मी में एक बुजुर्ग की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि दो लोगों को गंभीर रूप से हालत में रेफर कर दिया गया है। मृतक जितवारपुर गांव के देवनारायण राय (70) बताए गए हैं। जबकि जख्मी में मृतक देवनारायण राय के पुत्र सुरेंद्र कुमार राय एवं ABVP के छात्र नेता कोरबद्धा के मुलायम सिंह यादव बताए गए हैं।

बताया जाता है कि जितवारपुर पंचायत भवन के पास मकान निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने आकर इन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि घटना में एक की मृत्यु हो गई है। जबकि दो को रेफर किया गया है।

घटना का कारण जमीनी विवाद है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इन लोगों के बीच चल रहे जमीन विवाद की जानकारी पूर्व में पुलिस को नहीं दी गई थी। घटना की जांच की जा रही है। गोली मारने वाले की पहचान की गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

अपराध की योजना बना रहे चार बदमाशों को हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *