ट्रैक्टर की ठोकर में ट्रांसफार्मर व दो पोल हुआ क्षतिग्रस्त, घण्टो से है आवागमन व बिजली बाधित

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। ट्रैक्टर की ठोकर में ट्रांसफार्मर व दो पोल हुआ क्षतिग्रस्त, घण्टो से है आवागमन व बिजली बाधित। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के बंधार गांव में शुक्रवार को बागमती नदी के

पूर्वी तटबंध बांध के किनारे लगे स्टेट बोर्डिंग का ट्रांसफार्मर और पोल को बांध निर्माण एजेंसी के ट्रैक्टरों ने ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना मेंआसपास के लोग बाल बाल बच गए।

बात दे की गुदारघाट दूर्गा मंदिर से बंधार गांव होते हुए शादीपुर घाट तक बांध में मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है। इसी दौरान मिट्टी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर के पोल मे ठोकर मार दिया। इसमे ट्रांसफार्मर और पोल बंधा पर गिर गया। इसको लेकर 6 घंटा से अधिक समय से आवागमन बाधित है।

इस संबंध में बिजली विभाग के जेई आकाश वर्मा ने बताया की राम जानकी मंदिर बंधार के समीप लगे ट्रांसफार्मर का दो पोल ट्रैक्टर की ठोकर में क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर में 15 केंद्रों पर होगी ITI कैट की परीक्षा, जूता व इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ इंट्री पर होगी रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *