यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर के उमावि मोरदीवा में पर्यावरण दिवस पर शिक्षकों ने लगाए पौधे। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरदीवा में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिक्षकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बताया गया कि स्कूल परिसर में कई फलदार व छायादार पौधे लगाए गए हैं। प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पेड़ों की संख्या बढ़ाए बिना प्राकृतिक संतुलन संभव नहीं है। साथ ही कहा कि वर्तमान औद्योगिक विकास के दौर में पेड़-पौधों की संख्या बढ़ाना अति आवश्यक है।
मौके पर शिक्षक गगन कुमार, अभिषेक कुमार झा, उज्जवल बसंत, मुकेश कुमार, अनामिका, मुकेश कुमार मंडल, मंजय, रोहित, दीपिका, पन्ना कुमार, सौरभ , गोलू कुमार, दिलखुश कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य शिक्षक -शिक्षिकाएं मौजूद थे।













