खबर का असर : दरभंगा स्टेशन पर लगे वाटर कूलर से निकलने लगा ठंडा ठंडा पानी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। दरभंगा स्टेशन पर लगे वाटर कूलर से निकलने लगा ठंडा ठंडा पानी। दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म चार एवं पांच पर लगाये गए दो वाटर कूलरों का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा था। बिहार के चर्चित ‘doorbeennews.dreamhosters.com’ में सोमवार उक्त खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद रेल अधिकारियों ने खबर पर संज्ञान लेकर वाटर कूलर को चालू कर दिया।

इसके बाद यात्रियों को इससे ठंडा पानी मिलने लगा है। इससे यात्री काफी राहत महसूस कर रहे हैं। दरभंगा जंक्शन के एईएन विजय शंकर सिंह ने बताया कि सोमवार से यात्रियों को ठंडा जल मिलना शुरू हो जाता, लेकिन रेलवे यार्ड में कहीं किसी पाइप से पानी का रिसाव होने के कारण उसे नियंत्रित करने में कुछ समय लगा। फिर भी दोपहर में दोनों वाटर कूलरों से ठंडे जल की आपूर्ति शुरू कर दी गयी।

 

पिता को पैसा लौटाने के बदले लूट की रची झूठी साजिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *