रफ्तार का कहर : बाइक व ऑटो की टक्कर में एक की मौत, तीन जख्मी, विरोध में सड़क जाम

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। रफ्तार का कहर : बाइक व ऑटो की टक्कर में एक की मौत, तीन जख्मी, विरोध में सड़क जाम। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में गुदारघाट और हांसोपुर के बीच चैती दुर्गा पूजा स्थान के पास  बाइक और ऑटो में जबरदस्त टक्कर हुई।

इसमे एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। हादसे में युवक की मौत के विरोध में ग्रामीणों ने रेबड़ा में सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया।

मृतक की पहचान रेबड़ा गांव के मनोज पासवान के रूप में पहचान की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, मनोज राजमिस्त्री का काम करता था। रेबड़ा गांव में ही एक जगह काम कर रहा था। बुधवार सुबह मजदूर लाने बाइक से गुदारघाट गया था। जहां से वह मजदूर रोशन कुमार पासवान को लेकर रेबड़ा आ रहा था।

 उसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से बाइक की टक्कर हो गयी। बताया गया है कि टक्कर से मनोज और रोशन के अलावा ऑटो पर सवार दो महिला भी जख्मी हुई। लेकिन ऑटो चालक उन्हें ऑटो पर बैठा फरार हो गया। घटना के बाद पहुंचे स्थानीय के लोगों ने मनोज व रोशन को पास में ही एक निजी क्लीनिक में ले गए। डॉक्टर ने मनोज की गंभीर हालत देख समस्तीपुर रेफर कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि समस्तीपुर में इलाज के दैरान मनोज की मौत हो गयी। अस्पताल से शव गांव आने के बाद ग्रामीणों ने रेबड़ा में सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया। जाम के कारण समस्तीपुर जाने वाली मुख्य  पथ पर घंटो यातायात सेवा बाधित रही।

इसके कारण जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही जरूरतमंद लोगों को रास्ता बदलकर गंतव्य स्थान की ओर जाना पड़ा।

मक्का लदान में पूर्व मध्य रेल द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित, समस्तीपुर रहा अव्वल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *