कार्यशाला : अस्पताल व वार्डों में बायो मेडिकल वेस्ट व इंफेक्शन कंट्रोल आवश्यक, सफाई कर्मी भी रखें ध्यान

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। कार्यशाला : अस्पताल व वार्डों में बायो मेडिकल वेस्ट व इंफेक्शन कंट्रोल आवश्यक, सफाई कर्मी भी रखें ध्यान। सदर अस्पताल के एसएनसीयू हॉल में शुक्रवार को बायो मेडिकल वेस्ट एवं इंफेक्शन कंट्रोल विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर एवं वार्डों में बायो मेडिकल वेस्ट के नियंत्रण वं इंफेक्शन कंट्रोल करने के बारे में विस्तार से बताया गया।

डीएस डॉ. गिरीश कुमार, जिला गुणवत्ता यकिन सलाहकार डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत रामानंद, पिरामल फाउंडेशन के पीएम डॉ. प्रशांत, पीएल मनीष कुमार, अभिजित प्रताप, राकेश्वरी एवं रेणुका के द्वारा उक्त विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में इंफेक्शन कंट्रोल काफी जरुरी है।

इसके लिए मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी जागरुक करने की जरुरत है। वार्डों में मरीजों की साफ-सफाई के साथ-साथ उनके परिजनों के साफ-सफाई पर भी उन्हें बताना है। किसी भी वार्ड में इंट्री करने से पहले यह तय कर लें कि इंफेक्शन का खतरा तो नहीं है। वहीं वार्डो में निकलने वाले मेडिकल वेस्ट को निर्धारित बॉक्स में ही रखें।

कार्यशाला में एसएनसीयू, ओटी, एनआरसी, पीपी यूनिट, ब्लड बैंक, शिशु वार्ड के सभी वार्ड प्रभारी एवं आईसीएन के अलावे सफाई कर्मचारी उपस्थित थे। सफाई कर्मियों को भी सफाई के दौरान इंफेक्शन व बायो मेडिकल वेस्त के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। ताकि मरीजों के बीच कोई इंफेक्शन का खतरा नहीं रहे। वार्डों में इंफेक्शन फैलने से कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक के मथुरापुर घाट पर नदी में मिली काशीपुर के युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *