यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में डीआरएम कार्यालय से निकलते ही महिला रेल कर्मचारी से बदमाशों ने चेन खींचा। समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला रेल कर्मी का चेन खींचकर फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब बुधवार की शाम महिला रेल कर्मी डीआरएम कार्यालय से काम निपटा कर अपने क्वार्टर गांधी पार्क मोहल्ला की ओर जा रही थी। इस मामले में महिला रेल कर्मी पूनम पांडेय ने नगर थाना में लिखित शिकायत दी है।



जिसमें कहा गया है कि वह डीआरएम कार्यालय से ड्यूटी करने के बाद गांधी पार्क स्थित अपने सरकारी क्वार्टर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचा और गले से सोने का चेन खींचकर फरार हो गया। चैन की कीमत लगभग सवा लाख रुपए की गई है। विदित हो कि शहर में इन दोनों चेन स्नेचिंग की घटना लगातार बढ़ती जा रही है।





मशरूम- उत्पादन, प्रोसेसिंग एवं उनके व्यापार में शुरू करें स्टार्टअप, कम पूंजी में होगा अधिकतम लाभ





