उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन के लिए नामांकन पत्रों को संवीक्षा में नौ उम्मीदवार को आवेदन किया गया अस्वीकृत

 

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन के लिए नामांकन पत्रों को संवीक्षा में नौ उम्मीदवार को आवेदन किया गया अस्वीकृत। 22-उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से किये नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा समाहरणालय सभागार में सामान्य प्रेक्षक कुलदीप शर्मा की उपस्थिति में निवार्ची पदाधिकारी, अजय कुमार तिवारी के द्वारा की गयी।

संवीक्षा के दौरान  निर्दलीय चंदेश्वर राय, आरएसपीआई (एमएल) के चंद्रशेखर राय, निर्दलीय विरेन्द्र कुमार राय, बिहार जस्टिस पार्टी के राम लगन राय, निर्दलीय अरूण कुमार यादव, निर्दलीय राम करण पासवान, निर्दलीय आमोद कुमार, समता पार्टी के अमन कुमार झा एवं  निर्दलीय शत्रुध्न साह, इन सभी के शपथ-पत्र के अपूर्ण रहने के कारण इनके नाम निर्देशन पत्रों को अस्वीकृत किया गया है।

नाम निर्देशन पत्रों के संवीक्षा के उपरांत विधिमान्य अभ्यर्थियों के नाम राष्ट्रीय जनता दल के आलोक कुमार मेहता, जनता राज विकास पार्टी के मनोज कुमार, भारतीय जनता पार्टी के नित्यानंद राय, सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर आफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) के राम पुकार राय, जागरूक जनता पार्टी के निक्की झा, बहुजन समाज पार्टी के मोहन कुमार मौर्या, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के संतोष राय,

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के अंशु कुमार, निर्दलीय नारेन्द्र गिरी, निर्दलीय संजय पासवान, निर्दलीय अमरेश राय, निर्दलीय राकेश कुमार, निर्दलीय किशोर कुमार है।
संवीक्षा के समय सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रियंका कुुमारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अन्य तथा अभ्यर्थी, अभ्यर्थी के प्रस्तावक/निर्वाचन अभिकर्त्ता उपस्थित थे।

 

खगड़िया लोकसभा क्षेत्र हसनपुर विस के सभी मतदान पदाधिकारियों एवं माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *