

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल में रोजगार के अवसर, इन आठ स्टेशनों पर खुलेगा कैटरिंग स्टॉल। समस्तीपुर रेल मंडल ने एक बार फिर बेरोजगारों के लिए रोजगार का अवसर दिया है।
समस्तीपुर रेल मंडल ने एक बार फिर आठ स्टेशनों पर कैटरिंग स्टॉल खोलने का निर्णय लिया है। इसके तहत आठ स्टेशनों पर नौ यूतिट कैटरिंग स्टॉल खोला जाएगा।
इसके लिए रेलवे ई ऑक्सन सूचना भी जारी कर दी है। साथ ही ई ऑक्सन के माध्यम से ही संचालकों का भी चयन किया जाएगा।


मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने थलवारा, कमतौल, सलौना, सकरी, चपटिया, मधुबनी एवं सीतामढ़ी में एक-एक कैटरिंग स्टॉल एवं राजनगर में दो कैटरिंग स्टॉल खोलने का निर्णय लिया है।
इसके लिए ई ऑक्सन आईआरईपीएस के वेबसाइट पर ऑन लाइन प्रपत्र डालना है। इसकेलिए रेलवे के वेबसाइट पर विवरण के अलावे ई ऑक्सन प्रपत्र भी उपलब्ध है।


मंडल के इन स्टेशनों पर चयनित लोगों को ठेका के प्रारंभ होने की तिथि से अधिकतम पांच वर्षों के लिए कैटरिंग स्टॉल का लाईसेंस दिया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए आठ मई तक की तिथि निर्धारित की गयी है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आठ मई को बारह बजे तक ही ई ऑक्सन के माध्यम से प्रपत्र ऑन लाइन किया जा सकेगा। इसमें मैन्युअल टेंडर को मान्यता नहीं दिया गया है।


सहरसा से चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व गरीब रथ में लगेगा अतिरिक्त कोच





