
यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर में जमीन विवाद में हुई मारपीट, एक की हो गयी मौत। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत तीरा पंचायत के मलिकौली गांव में शनिवार रात जमीन विवाद में हुई
मारपीट में एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गयी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय लालो राय के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय कल्याणपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जमकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम की है।



शनिवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बहस हो गयी। बात इतनी अधिक बढ़ गयी की दोनों पक्षों के बाद मारपीट की घटना हुई। जिसमें लालो राय गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए दरभंगा के हनुमाननगर पीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि डीएमसीएच में इलाज के दौरान जख्मी की मौत हो गयी।



सुविधा : समस्तीपुर, दरभंगा, जयनगर, सहरसा, रक्सौल व सीतामढ़ी से चलेगी समर एक्सप्रेस






