दिल्ली जाने के लिए नही मिल रहा टिकट तो जाने 17 अप्रैल को दरभंगा, सहरसा व पटना से कब खुलेगी स्पेशल ट्रेन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। दिल्ली जाने के लिए नही मिल रहा टिकट तो जाने 17 अप्रैल को दरभंगा, सहरसा व पटना से कब खुलेगी स्पेशल ट्रेन। यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा पटना, दरभंगा एवं सहरसा से नई दिल्ली के लिए एक-एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है।

उक्त जानकारी सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। गाड़ी संख्या 04051 दरभंगा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 17 अप्रैल को दरभंगा से 20.30 बजे खुलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 20.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।


गाड़ी संख्या 04037 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 17 अप्रैल को सहरसा से 07.00 बजे खुलकर बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 07.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04035 पटना-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 17अप्रैल को पटना से 21.30 बजे खुलकर डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते अगले दिन 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

बता दे कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे विभिन्न स्टेशनों से समर स्पेशल ट्रेन को रवाना कर रही है। ताकि यात्रियों को भीषण गर्मी में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

बच्चों के दिल मे था छेद तो बाल हृदय योजना के तहत समस्तीपुर से 9 बच्चों को भेजा गया अहमदाबाद, निःशुल्क होगा इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *