दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। खानपुर प्रखंड में विशाल कलश शोभा यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का आगाजा किया गया। इस दौरान गगनवेदी नारों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। विदित हो कि खानपुर प्रखंड के खतुआहा गांव में मंगलवार से नौ दिवसीय श्रीश्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ शुरु किया गया।


इससे पूर्व बूढ़ी गंडक नदी के पीरकपुर संगम घाट से 251 कन्याओं ने कलश भकर यज्ञ मंडप तक पहुंचा।कलश शोभा यात्रा में गाजे बाजे के साथ घोड़ व उंट भी शामिल था। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ संगम घाट से यज्ञ स्थल तक गगनभेदी नारे लगाते हुए पहुंची। इसके बाद पंडित व विद्धानों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी कलश स्थापित किया गया।


यज्ञ आचार्य पंडित सुनील शास्त्री के अलावा अन्य 11 पुरोहितों के द्वारा यजमानों से यज्ञ शुरू कराया गया। यज्ञ के शुरु होते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। नौ अप्रैल से प्रारंभ श्रीश्री 108 शतचंडी महायज्ञ सत्रह अप्रैल तक चलेगा। यज्ञ में भाग लेने दूर दूर से हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पहले दिन से ही पहुंचने लगी है। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार इस यज्ञ में जया किशोरी जी का भागवत कथा,वृदावन का प्रसिद्ध रास लीला का आयोजन किया गया है। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए टावर झूला, नाव झूला, ब्रेक डांस, आदि की भी व्यवस्था की गयी है। इस यज्ञ की सफल बनाने में आसपास के दर्जनों लोग दिन रात जुटे हैं।







