दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा ने की। डा. स्मिता कुमारी के नेतृत्व में बॉटनी विभाग के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें चुनावी प्रक्रिया का डेमो दिखाया गया।


प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि चुनाव की तकनीकी प्रक्रिया को भी समझना महत्वपूर्ण है। चुनाव में सभी के संसाधनों का प्रयोग होता है। डा स्मिता कुमारी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में सबसे अहम भूमिका मतदाता की है। पहली बार मतदान करने वाले के लिए यह अहम है समझना कि वोट कैसे करना है ? ईवीएम कैसे काम करता है ?आदि।


छात्रा में कुमकुम रवि, सुमन भारती, अनुष्का, श्रेया, अलका प्रिया, अलका राज, रानी, वैष्णवी, कोमल, स्वेता रिशु, सिंधू साक्षी आदि ने डेमो प्रक्रिया में भाग लेकर मतदाता जागरूकता अभियान को जीवंत बना दिया। इस दौरान मतदान करने की भी अपील की गई। साथ ही जागरूकता को लेकर स्लोगन भी प्रदर्शित किया गया।


मौके पर प्रो. सोनी सलोनी, डा विजय कुमार गुप्ता, डॉ. प्रियंका लाल, डा.नितिका सिंह, डॉ कुमारी शबनम, डॉ कविता वर्मा, डॉ सुप्रिया कुमारी, डॉ वंदना कुमारी, डॉ ज्योति कुमारी, डॉ कुमारी माधवी आदि सहित अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।







