दूरबीन न्यूज डेस्क, दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2022-24) के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 22 अप्रैल से संभावित है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने की तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षा फॉर्म विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भरे जायेंगे।

सामान्य शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं आठ से 13 अप्रैल तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ 14 से 16 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा। परीक्षा फॉर्म में त्रुटियों का सुधार करने के लिए छात्र-छात्राओं को 17 अप्रैल को मौका मिलेगा। इस दिन वे अपने परीक्षा फॉर्म में नाम, फोटो, हस्ताक्षर, विषय का नाम तथा पंजीयन संख्या में कोई त्रुटि हो तो उसका सुधार कर सकेंगे।





